यूएई दौरे से लौट के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सत्कार किया। यही नहीं उन्होंने 54550 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन होने पर सीएम पुष्कर को बधाई दी और कहा कि निश्चित तौर पर इसका फायदा उत्तराखंड को होगा। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंन्द्र भटट ने संगठन से जुड़े तमाम मुद्दों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की। बता दें कि राजधानी देहरादून में दिसंबर में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूएई दौरे पर थे। जहां मुख्यमंत्री ने इंवेस्टरों से भेंट कर 54550 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए साथ ही इंवेस्टर समिट में आने के लिए सभी को आमंत्रण भी दिया।
यह भी पढ़ें – डीएवी कॉलेज की दीवार गिरने से हादसा, दीवार के मलबे में दबने से एक युवती की मौत
Related posts:
रुद्रपुर में गूंजा निवेश का नगाड़ा, अमित शाह ने कहा - 'विकसित भारत का सपना, विकसित उत्तराखंड से ही ह...
मानसा देवी क्षेत्र में भूस्खलन न्यूनीकरण पर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का फील्ड अध्ययन, जोखिम प्रबंधन ...
ऋषिकेश बनेगा राफ्टिंग का ग्लोबल हब: मुख्यमंत्री धामी ने किया 100 करोड़ की गंगा कोरिडोर परियोजना का श...
केन्द्र पोषित योजनाओं की निगरानी के लिए, शासन स्तर पर बनायी जाएगी मॉनिटरिंग सेल- CM धामी
उत्तराखंड को मिलेगा 'आपदा प्रबंधन का स्वदेशी मॉडल,' हर घर से जुड़ेगी 'आपदा सखी' और स्कूलों में होगी ...
(Visited 1,128 times, 1 visits today)
