उत्तराखंड की पाँचवी विधानसभा के दूसरे सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। देर रात तक चली सदन की कार्यवाही में विपक्ष ने तमाम मुद्दों को लेकर सदन में सरकार की घेराबंदी की। वही विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने 11321 करोड़ का अनुपूरक बजट समेत 12 विधेयक सदन से पारित कराया।
विभिन्न विकास कार्यों में खर्च होगा बजट
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान सदन में जहां विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को तमाम तरीके से घेरने का प्रयास किया, तो वहीं दूसरी तरफ सरकार ने विपक्ष के हंगामे के बीच 11321 करोड़ का अनुपूरक बजट पास कराया। अनुपूरक बजट में विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही सड़कों की मरम्मत को 300 करोड़, आयुष्मान योजना के लिए 200 करोड़, नंदा गौरा देवी के लिए 95 करोड़, इंटर के छात्र-छात्राओं को निशुल्क किताबों के लिए 68 करोड़, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 40 करोड़ के साथ ही अन्य कई योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।
Related posts:
12 साल बाद शुरू हुई नंदा देवी बड़ी जात, 296 किमी की यात्रा में चौसिंग्या खाडू बना अगुआ
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात,कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
टिहरी से धामी का बड़ा संदेश: खेल, संस्कृति और रोजगार से बनेगा आत्मनिर्भर उत्तराखंड
ऑनलाइन साइबर ठगी केस में साइबर सैल को मिली सफलता, पीड़ित के खाते में लौटाए 50,000
जागर-छपेली के रंग में रंगा देश, राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में उत्तराखंड का डंका, मिला द्वितीय स्थान
(Visited 59 times, 1 visits today)

