एजेंसी। केरल में एक 25 साल का युवा नकली पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धोखा देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शख्स की पहचान बेनेडिक्ट साबू के रूप में हुई है जो केरल का रहने वाला है।
पुलिस ने जब्त किए 380 आईडी कार्ड
आरोपी मंगलुरु के एक कॉलेज में नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई कर रहा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने 380 आईडी कार्ड जब्त किए है। आईडी कार्ड में केरल ‘रॉ’ (Raw) अधिकारी, कृषि और किसान कल्याण विभाग के कर्मचारी लिखा हुआ था।
नकली पुलिस वर्दी पहन करता था ठगी
मंगलुरु पुलिस आयुक्त, कुलदीप कुमार जैन ने इस मामले को लेकर कहा कि आरोपी के पास से आईडी कार्ड के अलावा पीएसआई वर्दी का एक सेट, पुलिस जूते, लोगो, पदक, बेल्ट, टोपी, 1 लैपटॉप और 2 मोबाइल फोन सेट भी जब्त किए गए।
Related posts:
मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश: अवरुद्ध सड़कों को 48 घंटे में खोलें, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवा...
अमित शाह सुरक्षा बलों के साथ करेंगे उच्च-स्तरीय बैठक, मणिपुर में सुरक्षा हालात पर होगी चर्चा
लोकसभा में "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" पर सोनिया गांधी की बातों का स्मृति ईरानी ने दिया सीधा जवाब
चारधाम यात्रा में 50.56 लाख श्रद्धालु, CM धामी ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा पर फोकस
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड वासियों को दी बधाई, पुलिस लाईन ...
(Visited 119 times, 1 visits today)

