मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में रविवार को बर्फबारी और बारिश के आसार दिखाई दे रहे है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना रहने की उम्मीद है।
उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को राज्य के 3 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 13 से लेकर 15 मार्च तक राज्य के इन 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
वहीं देहरादून ,उधमसिंह नगर और नैनीताल समेत अन्य सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
Related posts:
उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत- मुख्यमंत्री
लेखक गांव में कुमार विश्वास का राजनीतिक तंज, बोले- “अगर कॉकरोच हैं, तो हिट भी मौजूद है”
मोदी युग में बदली देवभूमि की तस्वीर, केदारनाथ से आदि कैलाश तक आस्था और विकास का नया अध्याय
मुख्यमंत्री की अगुवाई में पोमा ग्रुप के साथ लंदन में सरकार ने रोपवे निर्माण के लिए इन्वेस्टर एमओयू स...
महाराष्ट्र में महायुति की ऐतिहासिक जीत: 236 सीटों पर बढ़त, CM पद को लेकर सस्पेंस बरकरार
(Visited 93 times, 1 visits today)

