भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवम टिहरी स्मृृति एवम् विस्थापित एकता मंच की अध्यक्षा विनोद उनियाल ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। हाल ही में विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद के उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद विनोद उनियाल श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंची और उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक बातचीत हुई। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। नेत्री विनोद उनियाल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का महत्वपूर्णं सहयोगी बताया और अस्पताल की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेत्री विनोद उनियाल का स्वागत किया गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े व राज्य की स्वास्थ्य योनजाओं सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार विमर्श हुआ। श्री महाराज जी ने विनोद उनियाल श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। नेत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफलतापूर्वक संचालन पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, मेडिकल शिक्षा एवम् स्वास्थ्य के क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप की ओर से किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को बधाई दी।
Related posts:
सीएम धामी ने 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का किया लोकार्पण
शारदा कॉरिडोर और रिवर फ्रंट परियोजनाओं से जुड़ेगा क्षेत्र, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार और कारोबा...
पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला की हत्या का उत्तराखंड कनैक्शन
ड्यूटी के नाम पर डेढ़ साल तक गायब रहा जवान, DGP ने दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड बना ‘स्पोर्ट्स पावरहाउस’: राष्ट्रीय खेलों की भव्यता पर ‘मन की बात’ में गूंजी पीएम मोदी की ...
(Visited 365 times, 1 visits today)
