पेंशनरों के लिए राहत: डीएलसी और पेंशन संबंधी दिक्कतें दूर करने को 30 नवंबर तक विशेष अभियान

 

 

 

 

देहरादून में साइबर कोषागार ने शुरू की पहल, तकनीकी परेशानी होने पर कार्यालय पहुंचकर करा सकेंगे समाधान

देहरादून: डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र (डीएलसी) जमा करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों और पेंशन से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए साइबर कोषागार, देहरादून ने विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत साइबर कोषागार से पेंशन पाने वाले लोगों को डीएलसी के इस्तेमाल और पेंशन संबंधी शिकायतों के निस्तारण में मदद दी जाएगी।

मुख्य कोषाधिकारी बी.एन. पाण्डेय ने बताया कि जिन पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में परेशानी हो रही है या पेंशन से जुड़ी कोई अन्य समस्या है, वे किसी भी कार्यदिवस में साइबर कोषागार के कार्यालय पहुंच सकते हैं। कार्यालय का पता 23 लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून है।

समस्या के समाधान के लिए पेंशनरों को अपना जीआरडी नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्मार्टफोन साथ लाना होगा। इसके अलावा शिकायत निवारण के लिए नामित अधिकारी एवं उपकोषाधिकारी परमीत सिंह से मोबाइल नंबर 7500370037 और 7590900090 पर संपर्क किया जा सकता है।

कोषाधिकारी ने पेंशनरों से अपील की है कि वे 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का लाभ उठाएं और डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र व पेंशन से जुड़ी समस्याओं का समय रहते समाधान कराएं।

 
 
 
(Visited 4 times, 1 visits today)