दीपावली पर आरएसएस के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों से की मुलाकात

 

 

 

 

देहरादून: दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने संघ के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों सहित उपस्थित लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जो जीवन में सकारात्मकता लाने और अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

सामाजिक सद्भाव और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का महत्व केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है। यह पर्व समाज में आपसी विश्वास, सहयोग, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का अवसर भी देता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और अपने दायित्वों के प्रति सजग रहकर ही समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दिया जा सकता है।

(Visited 6 times, 6 visits today)