देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बणगांव–चोपड़ा–कसलाना मोटर मार्ग और दिवारीखौल–जोखणी मोटर मार्ग को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर गांव तक सड़क सुविधा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और जीवन स्तर मिल सके।
उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा भी की, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चैन सिंह महर, विजय बडोनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेन्द्र कोहली, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन उत्तरकाशी जगबीर रावत, कृषक कृषि उद्यमी उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष बलबीर रावत, पूर्व संगठन मंत्री एबीवीपी प्रहलाद राणा, पूर्व सैनिक राज्य आंदोलनकारी संगठन अध्यक्ष महाबीर सिंह चौहान, कुलबीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नितेश रावत, विपिन बिष्ट, कुलदीप रावत, मंजीत राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
