देहरादून: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान भारतखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे और नवनीत पाण्डेय समेत सचिवालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Related posts:
IMA POP 2025: 451 जांबाज़ों ने बढ़ाया देश का मान, 419 बने भारतीय सेना के अधिकारी
"अपनी माटी, अपने लोग: देहरादून में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन ने जगाई जड़ों से जुड़ने की अलख"
धामी कैबिनेट के फैसले: सहकारिता, बद्रीनाथ सौंदर्यीकरण और पशुपालन योजनाओं में बड़े बदलाव को मंजूरी
नीट-यूजी पेपर लीक: CBI ने 'मास्टरमाइंड' और दो एमबीबीएस छात्रों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड का 18% इलाका भूस्खलन के हाई रिस्क जोन में, सबसे ज्यादा खतरे में उत्तरकाशी-चमोली
(Visited 30 times, 6 visits today)
