उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी पर सीएम का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

 

 

 

देहरादून: उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के चलते फंसे ट्रैकर्स और पोर्टर्स के राहत-बचाव अभियान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सचिव, आपदा प्रबंधन से फोन पर बातचीत कर मौके की स्थिति और अब तक की कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए सभी ट्रैकर्स व पोर्टर्स को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता हो। उन्होंने बचाव अभियान में उपलब्ध सभी जरूरी संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल करने को कहा, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में मौजूद पर्यटकों के लिए भी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू किए जा रहे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ चिकित्सा सुविधा, भोजन और अन्य आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। खराब मौसम को देखते हुए संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ काम करने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

(Visited 22 times, 1 visits today)