उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री का ताज पुष्कर सिंह धामी के सिर पर सजेगा। विधानमंडल दल की बैठक में सर्व सहमति से फैसला लिया गया। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर लगातार कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन अब उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के नाम पर विधानमंडल दल की बैठक में मोहर लगायी जा चुकी है। भाजपा हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी के हाथों में एक बार फिर राज्य की कमान सौपी है। यानी कि 23 मार्च को फिर पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2022 का विधानसभा चुनाव खटीमा सीट से लड़ा था। जहाँ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मगर हार के बावजूद भी पुष्कर सिंह धामी भाजपा आला कमान, जनता और नव निर्वाचित विधायकों की पहली पसंद बने रहे।

Related posts:
भारतीय सेना ने यूपी व उत्तराखंड के अग्निवीरों की भर्ती स्किम की घोषित, अगस्त से दिसंबर तक होंगी 10 र...
PM पीएम मोदी ने ओणम के मौके पर दी शुभकामनाएं, 10 दिनों तक घरों में भगवान विष्णु और राजाबली की होती ...
बाबा केदारनाथ धाम के खुले कपाट, दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
कर्नल अजय कोठियाल ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी ने खुद जॉइन करवाई कर्नल कोठियाल को बीजेपी
अतिवृष्टि से बेघर हुए लोगों के लिए पुनर्वास एवं प्रशिक्षण की होगी व्यवस्था- सीएम धामी
(Visited 22 times, 1 visits today)
