देहरादून: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला और विकास का भागीदार बनाने की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार युवा आयोग का गठन, पौड़ी-चमोली-अल्मोड़ा में औद्योगिक पार्क, 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए उद्यमिता प्रशिक्षण और बैंक ऋण पर 30 प्रतिशत सब्सिडी जैसे कदम युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहे हैं।
मैंदोली ने बताया कि 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाओं के तहत 35 हजार से अधिक लाभार्थियों को ₹1,389 करोड़ से ज्यादा के ऋण स्वीकृत हुए हैं, जिससे करीब 64,966 स्थानीय रोजगार सृजित हुए।
उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन सरकार की युवा-केंद्रित नीति को मजबूत करते हैं। “सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर उत्तराखंड की नींव है।”
