मौसम की मार: चारधाम यात्रा पर अस्थायी ब्रेक, सुरक्षा के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला

 

 

 

TMP: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और चारधाम यात्रा मार्गों पर बिगड़ते हालात के बीच प्रशासन ने बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रेड और ऑरेंज अलर्ट तथा विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन को देखते हुए सोमवार को चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

गढ़वाल आयुक्त ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए और सड़कें पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू कराई जाए।

प्रशासन ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही मीडिया और अन्य माध्यमों से यात्रियों तक लगातार सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना का ही पालन करें। मौसम और मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद चारधाम यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी।

 
(Visited 322 times, 1 visits today)