कोटद्वार में बेखौफ गुलदार! सड़क पर टहलता, पेड़ पर बैठ राहगीरों को घूरता VIDEO वायरल

 

 

 

कोटद्वार (पौड़ी): उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे कोटद्वार क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीईएल रोड पर गुलदार दिनदहाड़े सड़क किनारे और पेड़ों पर बैठा दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि राहगीरों की आवाजाही के बावजूद वह बिना डरे वहीं बैठा रहता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब एक महीने पहले यही गुलदार पुराने कार्बेट रिजॉर्ट परिसर में देखा गया था। उस समय वन विभाग ने उसे जंगल की ओर खदेड़ने का दावा किया था, लेकिन अब वह आबादी वाले इलाके में लगातार नजर आ रहा है। उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का आगाज, CM धामी बोले- आस्था के साथ बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार

बीईएल रोड के अलावा गिवईस्रोत, बुद्धा पार्क और कण्वाश्रम-घराट मार्ग पर भी गुलदार की मौजूदगी दर्ज की गई है। हाल ही में सनेह क्षेत्र में एक महिला पर हुए हमले के बाद लोगों में दहशत और बढ़ गई है।

स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से जल्द प्रभावी कार्रवाई कर गुलदार को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर भेजने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

(Visited 23 times, 23 visits today)