
भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले पूर्व पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से बाबा केदार की डोली को पैदाल मार्ग से होते हुए केदारनाथ धाम ले जाया जायेगा। जिसकी शुरूआत 1 मई को ऊखीमठ स्थित भगवान भैरवनाथ की पूजा से होगी। बदरी केदार समिति के अधिकारी कर्मचारी के साथ ही हक- हकूकधारी और भक्तों की टोली के साथ भगवान केदार की डोली 2 मई को ऊखीमठ से केदार धाम के लिए प्रस्थान करेगी। ऊखीमठ में 1 मई को सर्वप्रथम कालभैरव की पूजा के बाद 2 मई को बाबा की डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी जबकि 3 मई को डोली फाटा, 4 मई को गौरीकुंड और 5 मई को बाबा केदार की पंचमुखी डोली पैदाल मार्ग से होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेगी। जहां 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर बाबा के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए जायेंगे।
Related posts:
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गर्भवती महिलाओं को बांटी महालक्ष्मी किट
घनसाली घुत्तू मोटर मार्ग पर हादसा, यूटिलिटी के खाई में गिरने से 5 की मौत, पुलिस मौके पर पहुँची
जोशीमठ के पास हेलंग में एक बिल्डिंग ढहने से एक की मौत
बंसीधर भगत का बिगड़ा स्वस्थ, खुद को किया आइसोलेट
चंद्रयान-3 पहुंचा चाँद के करीब , विक्रम लैंडर की डिबूस्टिंग प्रक्रिया सफल
(Visited 21 times, 1 visits today)

