फेक वीडियो पर सख्त एक्शन: चारधाम यात्रा को बदनाम करने वालों पर सरकार का शिकंजा

 

 

 

 

TMP: चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यात्रा पूरी तरह सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्री सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक मैनेजमेंट, आपदा सुरक्षा और डिजिटल मॉनिटरिंग को मजबूत किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को सहज दर्शन मिल रहे हैं।

इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक और तथ्यहीन वीडियो प्रसारित कर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। रुद्रप्रयाग में मॉनिटरिंग के दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन से वंचित किए जाने का गलत दावा किया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सोनप्रयाग थाना में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। इसके अलावा 4–5 अन्य संदिग्ध वीडियो भी चिन्हित किए गए हैं, जिनकी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरकार का स्पष्ट संदेश

  • यात्रा व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारू हैं
  • अफवाह और दुष्प्रचार पर “जीरो टॉलरेंस”
  • सोशल मीडिया की 24×7 निगरानी
  • दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई तय

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा है कि उत्तराखंड की आस्था और चारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सरकार ने श्रद्धालुओं और आम जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सामग्री को शेयर करने से बचें।

(Visited 717 times, 1 visits today)