Site icon The Mountain People

धामी सरकार की दूसरी लिस्ट जारी: 7 और चेहरों को मिला दायित्व, आयोगों में बढ़ी भागीदारी

 

 

 

 

देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश में नियुक्तियों का दायरा बढ़ाते हुए रविवार को दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में सात नए नामों को विभिन्न आयोगों और समितियों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को भी सरकार 14 लोगों को अलग-अलग आयोगों, परिषदों और समितियों में जिम्मेदारी दे चुकी है। लगातार जारी हो रही इन नियुक्तियों को संगठनात्मक मजबूती और प्रशासनिक सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।

इन चेहरों को मिली जिम्मेदारी:

सरकार की इस पहल को विभिन्न सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही यह संकेत भी मिल रहा है कि आने वाले समय में और भी नियुक्तियां की जा सकती हैं।

Exit mobile version