देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश में नियुक्तियों का दायरा बढ़ाते हुए रविवार को दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में सात नए नामों को विभिन्न आयोगों और समितियों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को भी सरकार 14 लोगों को अलग-अलग आयोगों, परिषदों और समितियों में जिम्मेदारी दे चुकी है। लगातार जारी हो रही इन नियुक्तियों को संगठनात्मक मजबूती और प्रशासनिक सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।
इन चेहरों को मिली जिम्मेदारी:
- हरिद्वार के राव खालेखां उर्फ वरीश को किसान आयोग का सदस्य बनाया गया है।
- पिथौरागढ़ के दीप प्रकाश नेवालिया को समाज कल्याण अनुश्रवण समिति में सदस्य की जिम्मेदारी मिली है।
- हरिद्वार के मनोज कुमार गौतम को अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
- नैनीताल के योगेश सिंह रजवार को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य बनाया गया है।
- हरिद्वार की प्रेमलता (सुमन रौतेला) को राज्य महिला आयोग में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
- नैनीताल की रूचि गिरी और हरिद्वार के राजपाल कश्यप को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य नियुक्त किया गया है।
सरकार की इस पहल को विभिन्न सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही यह संकेत भी मिल रहा है कि आने वाले समय में और भी नियुक्तियां की जा सकती हैं।
Related posts:
उत्तराखंड बना वित्तीय अनुशासन का उदाहरण: छोटे राज्यों में गोवा के बाद दूसरा स्थान, सुशासन में भी चमक...
उत्तराखंड उद्यमी कॉन्क्लेव का भव्य आगाज, MSME और स्टार्टअप्स को मिले नए अवसर
उत्तराखंड में नर्सिंग-पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू,पहली बार कॉमन एंट्रे...
रामनगर: करोड़ों की जमीन पर फर्जी दस्तावेज़ों का खेल! NRI की संपत्ति पर कब्जा, राजनीतिक नेता और 3 आरो...
AMRUT-I योजना में धीमी प्रगति पर असंतोष, सचिव बगौली ने दिए समयबद्ध कार्ययोजना के निर्देश
(Visited 857 times, 1 visits today)

