देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश में नियुक्तियों का दायरा बढ़ाते हुए रविवार को दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में सात नए नामों को विभिन्न आयोगों और समितियों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को भी सरकार 14 लोगों को अलग-अलग आयोगों, परिषदों और समितियों में जिम्मेदारी दे चुकी है। लगातार जारी हो रही इन नियुक्तियों को संगठनात्मक मजबूती और प्रशासनिक सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।
इन चेहरों को मिली जिम्मेदारी:
- हरिद्वार के राव खालेखां उर्फ वरीश को किसान आयोग का सदस्य बनाया गया है।
- पिथौरागढ़ के दीप प्रकाश नेवालिया को समाज कल्याण अनुश्रवण समिति में सदस्य की जिम्मेदारी मिली है।
- हरिद्वार के मनोज कुमार गौतम को अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
- नैनीताल के योगेश सिंह रजवार को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य बनाया गया है।
- हरिद्वार की प्रेमलता (सुमन रौतेला) को राज्य महिला आयोग में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
- नैनीताल की रूचि गिरी और हरिद्वार के राजपाल कश्यप को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य नियुक्त किया गया है।
सरकार की इस पहल को विभिन्न सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही यह संकेत भी मिल रहा है कि आने वाले समय में और भी नियुक्तियां की जा सकती हैं।
Related posts:
नीरव मोदी की नई चाल: प्रत्यर्पण रोकने के लिए ब्रिटेन की अदालत में फिर लगाई अर्जी
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर आदेश जल्द; चरणबद्ध सेवा वाले कार्मिक भी ‘समान कार्य-समान वेतन’ के दाय...
आदि कैलाश पहुंचे जे.पी. नड्डा: जवानों का बढ़ाया हौसला, शिव मंदिर में की पूजा, वाइब्रेंट विलेज योजना ...
NCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस किताब में बड़े बदलाव, बंटवारा, न्यायपालिका और हिटलर से जुड़े अध्याय स...
मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेज़ीलियंट प्रोजेक्ट की समीक्षा की
(Visited 858 times, 1 visits today)

