जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बताया साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक

 

 

 

देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ Bipin Rawat की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से अलंकृत और उत्तराखंड की धरती के गौरव जनरल बिपिन रावत ने अपना सम्पूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि जनरल रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

(Visited 576 times, 1 visits today)