सीएम धामी का बड़ा फैसला: अब वन्यजीव हमलों में घायलों का पूरा इलाज सरकार करेगी

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भालू और अन्य वन्यजीवों के बढ़ते हमलों पर गंभीर चिंता जताते हुए बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव वन के साथ बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि वन्यजीव हमलों में घायल प्रत्येक व्यक्ति के इलाज का पूरा खर्च अब राज्य सरकार वहन करेगी।

सीएम ने कहा कि घायलों को समय पर और बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न हो और सभी आवश्यक संसाधन तुरंत उपलब्ध कराए जाएँ।

राज्य सरकार पहले ही वन्यजीव हमलों में मृतकों के परिजनों को दी जाने वाली मुआवजा राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों और जन-जागरूकता अभियान को और मजबूत करने के भी निर्देश दिए।

(Visited 803 times, 1 visits today)