Site icon The Mountain People

विश्व विजेता खिलाड़ी स्नेह राणा ने की BJP प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात

 

 

 

देहरादून: विश्व विजेता महिला भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य और उत्तराखंड की शान स्नेह राणा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। पार्टी मुख्यालय में हुई इस मुलाकात में भट्ट ने स्नेह राणा को देश और प्रदेश का नाम रोशन करने पर हार्दिक बधाई दी और महिला वर्ल्ड कप जीत में उनके योगदान की सराहना की।

प्रदेशाध्यक्ष ने स्नेह राणा के समर्पण, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्टता को खेल जगत की सभी उभरती महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि “स्नेहा की सफलता ने उत्तराखंड की बेटियों को यह विश्वास दिलाया है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version