देहरादून: विश्व विजेता महिला भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य और उत्तराखंड की शान स्नेह राणा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। पार्टी मुख्यालय में हुई इस मुलाकात में भट्ट ने स्नेह राणा को देश और प्रदेश का नाम रोशन करने पर हार्दिक बधाई दी और महिला वर्ल्ड कप जीत में उनके योगदान की सराहना की।
प्रदेशाध्यक्ष ने स्नेह राणा के समर्पण, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्टता को खेल जगत की सभी उभरती महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि “स्नेहा की सफलता ने उत्तराखंड की बेटियों को यह विश्वास दिलाया है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल भी उपस्थित रहे।
Related posts:
राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ,रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों से की मुलाकात
गैस-पेट्रोल को लेकर भ्रम फैला रहा विपक्ष, घबराने की जरूरत नहीं: महेंद्र भट्ट
आपदा की स्थिति में अधिकारियों को हर परिस्थिति के लिए रहना होगा अलर्ट- सीएम धामी
CJP प्रदर्शन से बंद मेट्रो स्टेशनों पर CJI सख्त, बोले- दोपहर तक समाधान नहीं हुआ तो करेंगे हस्तक्षेप
शहीदों के बलिदान से राष्ट्र को मिलती है शक्ति, भावी पीढ़ी को देशसेवा की प्रेरणा देता रहेगा स्मारक : ...
(Visited 171 times, 1 visits today)

