विरासत मेले में सूचना विभाग का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

 

 

 

 

देहरादून: देहरादून में आयोजित प्रसिद्ध विरासत मेले में इस बार सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टाल लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी और युवा इस स्टाल पर पहुंचकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

विभाग द्वारा स्टाल में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई है। डिजिटल स्क्रीन, पोस्टर, वीडियो और इंटरएक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से आगंतुकों को योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक तरीके से दी जा रही है। साथ ही मौके पर ही लोगों को योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया जा रहा है, ताकि वे इन योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकें।

खास बात यह रही कि युवा वर्ग में इस स्टाल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तस्वीरों व वीडियो के साथ सेल्फी लीं और स्टाल के सजावट की तारीफ की। युवाओं ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं बल्कि प्रेरणादायक भी हैं, क्योंकि इससे सरकार की उपलब्धियों और जनता के लिए किए जा रहे कार्यों की झलक देखने को मिलती है।

मेले में पहुंचे आगंतुकों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जन-जागरूकता स्टॉल जनता तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इससे एक ओर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार की पारदर्शी और सहभागी कार्यप्रणाली की छवि भी मजबूत हो रही है।

विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का यह स्टाल न केवल सूचना प्रसार का सशक्त मंच बन रहा है, बल्कि युवाओं के लिए आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र भी साबित हो रहा है।

(Visited 114 times, 1 visits today)