नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने अपने मुख्य परिसर को उच्च सुरक्षा क्षेत्र घोषित करते हुए फोटो खींचने, वीडियोग्राफी, रील बनाने और इंटरनेट मीडिया पर लाइव प्रसारण पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है।
सर्कुलर के अनुसार अब मीडिया कर्मी केवल निर्धारित लॉन क्षेत्र (निम्न सुरक्षा क्षेत्र) में जाकर इंटरव्यू और समाचार प्रसारित कर सकेंगे। उच्च सुरक्षा क्षेत्र में कैमरा, ट्राइपॉड, सेल्फी स्टिक, मोबाइल फोन आदि का उपयोग केवल आधिकारिक कार्य हेतु अनुमत रहेगा।
उल्लंघन पर कार्रवाई:
-
अधिवक्ता, वादी, इंटर्न या कानून क्लर्क द्वारा निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित बार काउंसिल के नियमों के तहत कार्रवाई होगी।
-
मीडिया कर्मियों का प्रवेश उच्च सुरक्षा क्षेत्र में एक महीने के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है।
-
सुरक्षा स्टाफ को फोटो या वीडियो निर्माण रोकने का अधिकार दिया गया है।
यह कदम सुप्रीम कोर्ट परिसर की सुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए उठाया गया है।
