आपदा संवेदनशील क्षेत्रों में अब नहीं होगी नई बसावट: सीएम धामी के सख्त निर्देश

 



देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को राज्य में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूस्खलन, हिमस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को तत्काल चिन्हित किया जाए और इन स्थानों पर किसी भी तरह की नई बसावट या निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।



सीएम ने नदियों, नालों और प्राकृतिक जल स्रोतों के किनारों पर सरकारी या निजी निर्माण को भी पूरी तरह रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारियों को इन आदेशों के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करने को कहा गया है, साथ ही उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि आपदा से बचाव के लिए रोकथाम के उपायों को प्राथमिकता दी जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में जनहित को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाए जाएं।

 

(Visited 809 times, 1 visits today)