धराली आपदा में CM धामी के निर्देश पर सक्रिय स्वास्थ्य विभाग – धराली से गंगोत्री तक तैनात विशेषज्ञ टीमें

 

 

देहरादून : धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से राहत और चिकित्सा सेवाएं शुरू कर दी हैं। धराली से गंगोत्री, गंगनानी, भटवाड़ी, मातली और चिन्यालीसौड़ तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें 24 घंटे राहत कार्य में जुटी हैं।

रेस्क्यू और उपचार:

  • मातली: हेलीकॉप्टर से धराली से लाए गए 128 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 25 को मौके पर प्राथमिक उपचार, 1 गंभीर मरीज जिला अस्पताल में भर्ती।

  • चिन्यालीसौड़: 76 यात्रियों की स्क्रीनिंग, सभी स्वस्थ पाए गए।

  • जिला अस्पताल उत्तरकाशी: 09 मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उपचार जारी।

धराली टीम में विशेषज्ञ शामिल:

गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मेघना असवाल के नेतृत्व में जनरल सर्जन, निश्चेतक, अस्थिरोग और मनोरोग विशेषज्ञ सहित 8 डॉक्टर राहत कार्य में सक्रिय।

अन्य प्रमुख तैनाती:

  • मातली: 5 चिकित्साधिकारी, 14 चिकित्सा कर्मी, 8 एम्बुलेंस।

  • हर्षिल: 9 चिकित्साधिकारी, 3 एम्बुलेंस, 20 मेडिकल किट्स।

  • गंगोत्री, गंगनानी, भटवाड़ी और चिन्यालीसौड़ में भी पर्याप्त डॉक्टर, एम्बुलेंस और जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक रेस्क्यू यात्री की जांच की जा रही है और जरूरत के अनुसार तत्काल उपचार दिया जा रहा है। राज्य नोडल अधिकारी डॉ. बिमलेश जोशी ने कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में तैनात टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

(Visited 2,182 times, 1 visits today)