Dehradun : देवभूमि उत्तराखंड में तीर्थयात्रा अब और सुगम होने जा रही है! केंद्र सरकार ने सोनप्रयाग-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए कठिन चढ़ाई अब मिनटों की यात्रा बन जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि यह परियोजना राज्य में पर्यटन और रोजगार को नई ऊंचाई देगी।
केदारनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा होगी आसान
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और उनकी अगुवाई में केदारनाथ पुनर्निर्माण, बदरीनाथ मास्टर प्लान जैसे बड़े कार्य तेज़ी से पूरे हो रहे हैं।
- सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किमी का रोपवे
- गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किमी का रोपवे
- आधुनिक 3S और MDG तकनीक से विकसित होगा
- तीर्थयात्रियों के लिए हर मौसम में सुगम यात्रा
पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट
- रोपवे निर्माण और संचालन के दौरान रोजगार के नए अवसर खुलेंगे
- पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय व्यापार को फायदा होगा
- हर मौसम में कनेक्टिविटी बनी रहेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है और प्रधानमंत्री की यह सौगात राज्य के विकास को नई गति देगी।
Related posts:
मुख्यमंत्री धामी मानसून अवधि में साफ-सफाई व डेंगू-मलेरिया को लेकर गंभीर
उत्तराखंड में श्रमिक बच्चों के लिए प्रवासी शिक्षा केन्द्र होंगे स्थापित - डॉ. धन सिंह रावत
हरिद्वार में 7 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा, विकास कार्यों और नई न्याय संहिताओं पर...
केदारघाटी में फंसे 15,000 से अधिक यात्रियों का सफल रेस्क्यू अभियान संपन्न: सीएम धामी
उत्तराखंड को केंद्र की बड़ी सौगात: पूंजी निवेश सहायता योजना के तहत ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त जारी
(Visited 1,032 times, 1 visits today)
