देहरादून: उत्तराखंड में मानसून विदाई से पहले अपना कहर बरसा रहा है। पिथौरागढ़ जिले में ताजा भूस्खलन की एक भयानक घटना सामने आई है, जिसमें पहाड़ पलभर में धराशाई होता दिख रहा है। यह डरावना मंजर धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैलाश मानसरोवर मोटरमार्ग के चेतुलधार के पास का है, जहां लैंडस्लाइड के कारण रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।
प्रदेश के कई जिलों में नदियों और नालों के उफान और लगातार हो रही बारिश ने आपदा जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मानसून के इस सीजन में अब तक 74 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 44 लोग अब भी लापता हैं।
कुमाऊं में उफनती नदियों और लैंडस्लाइड की डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो राज्य के मुश्किल हालात को बयां करती हैं।
Related posts:
मुख्यमंत्री ने राज्यभर की विकास योजनाओं के लिए 39.68 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी
भूकंप संवेदी उत्तराखंड: हल्की निर्माण सामग्री से होंगे भवन, चेतावनी प्रणाली को मिलेगी मजबूती
'भारतीय ज्ञान परम्परा,कौशल विकास,राज्य के आदर्श' स्कूली पाठ्यक्रम में होगा शामिल- शिक्षा मंत्री
पेपर लीक और मंदिरों की सुरक्षा पर कांग्रेस का हमला, धस्माना बोले- सरकार हर मोर्चे पर विफल
विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए आज से हुई बंद
(Visited 314 times, 1 visits today)

