मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनी। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए समस्या या शिकायत जिस विभाग से सबंधित है, शीघ्र सबंधित विभाग को भेजकर उस पर की गई कार्यवाही की भी जानकारी ली जाय। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिस समस्या का समाधान थाना, तहसील एवं जिला स्तर पर हो सकता है, वे समस्याएं अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर न आये। इस प्रकार की शिकायते आने पर उन्होंने सबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिये हैं।
इसक साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आर्थिक सहायता, विद्युत, जमीन से संबंधित मामलों एवं अन्य समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं, कि वे नियमित तहसील दिवस और बीडीसी की बैठकों का आयोजन करवायें। इन बैठकों में सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस में 01 घण्टा जन समस्याओं को सुनने के भी निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये हैं।
इस अवसर पर आईजी गढ़वाल के.एस.नगन्याल, अपर सचिव संजय टोलिया, अपर जिलाधिकारी देहरादून जय भारत सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Related posts:
राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में और सरलीकरण की जरूरत- सीएम धामी
देवभूमि में वित्तीय मंथन: 16वें वित्त आयोग की टीम देहरादून पहुंची, ढोल-दमाऊ के साथ हुआ पारंपरिक स्वा...
CM धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से की मुलाकात
स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 385 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती-डॉ. धन सिंह रावत
केंद्र सरकार ने राजस्व अधिकारी रवि अग्रवाल को CBDT का नया चेयरमैन किया नियुक्त
(Visited 270 times, 1 visits today)
