मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से शुक्रवार को सचिवालय में आईटीबीपी महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने मुलाकात की |आईजी संजय गुंज्याल ने सीएस राधा रतूड़ी को बॉर्डर आउटपोस्ट की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया | उन्होंने सीमांत जनपदों पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली के जिलाधिकारियों से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने का अनुरोध किया ताकि वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके | मुख्य सचिव ने आइटीबीपी को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया | मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के आग्रह पर आईटीबीपी के चिकित्सकों द्वारा बॉर्डर के ग्रामों में निवासरत स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा देने पर सहमति बनी |
बैठक में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देने तथा टेलीमेडिसिन के माध्यम से दुर्गम इलाकों को हेल्थ केयर से जोड़ने पर चर्चा की गई | आईजी संजय गुंज्याल ने जानकारी दी कि आईटीबीपी स्थानीय किसानों से प्रोक्योरमेंट करने का भी प्रयास कर रही है |
Related posts:
आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सेना पर जताया पूरा विश्वास -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
टिहरी में निकाय चुनावी संग्राम: सीएम धामी का कांग्रेस पर तीखा वार, 'ना नौ मन तेल होगा, ना राधा नाचेग...
वायनाड में भूस्खलन से तबाही, मौत का आंकड़ा 300 पार, 10वें दिन भी बचाव अभियान जारी
सबसे लंबे कार्यकाल पर पूर्व विधायकों ने सीएम धामी का किया सम्मान, विकास और सुशासन की सराहना
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आधुनिक भारतीय चित्रकला की थीम पर कला प्रदर्शनी का आयोजन
(Visited 842 times, 1 visits today)

