मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल प्रांतीय रक्षक दल के जवान कुन्दन सिंह नेगी, दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट व वाहन चालक भगवत सिंह भोज की कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एम्स के निदेशक से घायलों के उपचार के संदर्भ में वार्ता की और घायलों के परिजनों से भी भेंट की। इस दौरान घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से उच्चस्तरीय उपचार मिल रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों के उच्च स्तरीय उपचार के निर्देश दिए ।
Related posts:
नेपाल में राजनीतिक उबाल: क्या दोबारा ‘हिंदू राष्ट्र’ बनने की मांग बन गई संघर्ष का नया ध्रुव?
अमित शाह सुरक्षा बलों के साथ करेंगे उच्च-स्तरीय बैठक, मणिपुर में सुरक्षा हालात पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी का देहरादून दौरा: उत्तराखंड में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा, 1200 करोड़ रुपये की स...
इसराइली सेना ने उत्तरी गाजा के 11 लाख लोगों को इलाका खाली करने के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
मौसम का पूर्वानुमान, 5 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
(Visited 926 times, 1 visits today)

