मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की प्रक्रिया को त्वरित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को सचिवालय में पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) की बैठक के दौरान मुख्य सचिव राधा रतूडी ने उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम, पंतनगर विश्वविद्यालय, लोक निर्माण विभाग, सिडकुल, कृषि विभाग, तराई स्टेट फार्म को अपनी परिसम्पतियों का आकलन कर तत्काल अपने विभागों के माध्यम से शासन को भेजने के निर्देश दिए है।
यह भी पढ़ें – CS रतूड़ी ने अवैध खनन पर सख्त निगरानी तथा वैध खनन से राजस्व बढ़ाने के लिए MDTSS लागू करने के प्रस्ताव पर दी सहमति
इसके अलावा सीएस राधा रतूडी ने कहा कि पतनगर तनगर एयरपोर्ट का विस्तार कर उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। केन्द्र तथा राज्य स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। सीमान्त क्षेत्र होने के कारण इसका सामरिक महत्व है तथा पर्यटन की दृष्टि से भी यह अत्यन्त महत्वपूर्ण है। बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव सी रविशंकर सहित कृषि विभाग, पतनगर विश्वविद्यालय, लोक निर्माण विभाग, सिडकुल, तराई स्टेट फार्म के अधिकारी मौजूद रहे।
Related posts:
संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा: सीएम धामी ने 261 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, नई योजनाओं का ऐलान
सबसे लंबे कार्यकाल पर पूर्व विधायकों ने सीएम धामी का किया सम्मान, विकास और सुशासन की सराहना
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्ति में डूबा आस्था का सागर
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर, AIADMK के तीन पूर्व मंत्री TVK में शामिल
दिल का दौरा पड़ने से मशहूर गायक केके का निधन, कोलकाता मे कॉन्सर्ट के कुछ 'पल' बाद 'दिल' ने दिया धोखा
(Visited 1,280 times, 1 visits today)

