बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशों पर दो एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आज सुबह सीएम आवास में बैठक में इसके निर्देश दिए थे।
विगत दिवस बिन्सर वन्यजीव विहार में वन कर्मियों की बोलेरो गाड़ी वनाग्नि की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में चार वनकर्मियों की मृत्यु हो गई थी जबकि चार वनकर्मी झुलस गए थे जिन्हें एयर लिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन चारों वन कर्मियों को दो एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं।
Related posts:
भूकानून पर अहम बैठक: उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम, गैरसैंण से सख्त कानून की तैयारी
बाब अल-मंडेब में जहाज पर हमला, 6 की मौत! लाल सागर में फिर बढ़ा खतरा
ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान: नशे के नेटवर्क पर कार्रवाई, युवाओं में जागरूकता पर जोर
उत्तराखंड को मिला नया मुख्य सचिव: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन संभालेंगे जिम्मेदारी
चुनाव कार्मिकों के लिए राहत भरी खबर: BLO का मानदेय ₹6000 से बढ़ाकर ₹12000, पर्यवेक्षकों को भी मिला ल...
(Visited 670 times, 1 visits today)

