श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क डिलीवरी की सेवा शुरू हो गई है। आज से ही गर्भवती महिलाएं निःशुल्क सेवा का लाभ ले सकती हैं। 31 जुलाई 2024 तक कोई भी गर्भवती महिला निःशुल्क डिलीवरी का लाभ ले सकती हैं। यह योजना जनरल वार्ड में डिलीवरी के लिए भर्ती होने वाली सभी प्रसूताओं के लिए लागू है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर (से.नि.) डाॅ प्रेरक मिततल ने दी।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर (से.नि.) डाॅ प्रेरक मिततल ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोई भी गर्भवती महिला 31 जुलाई तक निःशुल्क डिलीवरी की सेवा का लाभ ले सकती है। यदि किसी गर्भवती महिला का पंजीकरण 31 जुलाई से पूर्व हो चुका होगा और डिलीवरी की तिथि 31 जुलाई से आगे की है तो डिलीवरी के ऐसे मामलों को 31 जुलाई से आगे भी डिलीवरी के लिए निःशुल्क डिलीवरी सेवा का लाभ दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के आधार पर निःशुल्क डिलीवरी सेवा को 31 जुलाई से आगे बढ़ाए जाने की भी योजना प्रगतिशील है। नार्मल एवम् सिजेरियन दोनों तरह की डिलीवरी के लिए कोई भी शुल्क प्रसूता को नहीं देना होगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से डिलीवरी के दौरान दवाईयां भी प्रसूता को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। डिलीवरी से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सहायता,जानकारी एवम् निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के लिए 9548348729 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Related posts:
सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए दून लाइब्रेरी की निःशुल्क सदस्यता, मुख्य सचिव ने दिए आदेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा राष्ट्रीय...
पीएम मोदी ने कहा "भारत-कनाडा के संबंधों में प्रगति के लिए आपसी आदर और विश्वास होना जरूरी"
हल्द्वानी में भाजपा की बड़ी बैठक, नितिन नवीन के दौरे से पहले सियासी पारा चढ़ा
कोटद्वार में हाथियों का आतंक, सिद्धबली मंदिर गेट तक पहुंचा झुंड; हाईवे किनारे गुलदार की भी दस्तक
(Visited 1,401 times, 1 visits today)

