मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दो दिवसीय भ्रमण पर मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन धाम में दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने गुरु कृपा गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, विधायक पूरण प्रकाश, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व चेयरमैन खेमचंद्र शर्मा, महादेव शर्मा ने सीएम धामी का गिरिराज प्रभु की छवि भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई कार्य संस्कृति एवं विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 23 वर्ष पूरे हो गए है। उत्तराखण्ड विकास की नई पटकथा लिख रहा है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दानघाटी मंदिर पहुंचे तथा गिरिराज महाराज के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा भी लगाई।
Related posts:
अगले तीन वर्षों में पशुपालन और डेरी विकास से जीएसडीपी में 5% योगदान का लक्ष्य- मुख्यमंत्री धामी
दिव्यांग और निराश्रित बच्चों की उड़ान: देहरादून के कार्यक्रम में संघर्ष और सफलता की अद्भुत कहानियाँ
केदारनाथ में वीआईपी दर्शनों पर रोक, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया फैसला
उत्तराखंड को रेल बजट में जबरदस्त सौगात! रेलवे कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक उछाल, 2009-14 की तुलना में 2,...
ब्रिटेन दौरे पर सीएम धामी, इंवेस्टरों को न्यौता देने के लिए होगा ब्रिटेन भ्रमण
(Visited 303 times, 1 visits today)

