मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड भटवाड़ी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पाटा में परिवार कल्याण उपकेन्द्र की स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने परिवार कल्याण उपकेन्द्र की स्थापना तथा आवश्यक कार्मिकों के साथ 13.34 लाख रूपये की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति भी दी है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय के अनुसार यह स्वास्थ्य उपकेंद्र 3424 आबादी को लाभान्वित करेगा। जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड भटवाड़ी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पाटा आईपीएचएस मानकों (पर्वतीय क्षेत्र हेतु 3000 एवं शहरी क्षेत्र हेतु 5000) को पूर्ण करता है इसके लिये मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद उत्तरकाशी द्वारा स्थापना की भी संस्तुति प्रदान की गयी है।
Related posts:
अंकिता भंडारी प्रकरण पर कांग्रेस पर बरसी भाजपा महिला मोर्चा, 304 मंडलों में एकसाथ विरोध प्रदर्शन
टिहरी झील में 24 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल 2023 का होगा आयोजन
मुख्यमंत्री की अगुवाई में पोमा ग्रुप के साथ लंदन में सरकार ने रोपवे निर्माण के लिए इन्वेस्टर एमओयू स...
अंकिता हत्याकांड पर कल आएगा ऐतिहासिक फैसला, कोटद्वार कोर्ट में सजा या सन्नाटा?
मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, 6 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
(Visited 199 times, 1 visits today)
