महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से श्री महंत इंदिरेश अस्पताल भाउवाला उपकेंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया| जिसमें 1002 रोगियों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाया साथ ही श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की ओर से मरीजों को शिविर में निशुल्क दवाइयां भी दी गई. मरीजों की ई सी जी व अन्य जांचें भी निशुल्क की गई |
रविवार को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल उपकेंद्र, भाऊवाला में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ सेंटर इंचार्ज डॉक्टर अंशुल हटवाल द्वारा किया गया | श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग से डॉक्टर अनमोल गोयल एवं डॉ. दीपांशु, स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विभाग से डॉ.अनुराधा कपिल, हड्डी रोग विभाग से डॉ. मनना अग्रवाल, नाक कान गला रोग विभाग से डॉ. अरुण मन्हास नेत्र रोग विभाग से डॉ. राजेश्वर सिंह, मनोरोग विभाग से डॉ. शैली मित्तल, शिशु एवं बाल रोग विभाग से डॉ. प्रियंका गांधी ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया|
शिविर में भाऊवाला, भनवाला, बेलोवाला, डूंगा, थानगांव पट्टी , मिसरास, नुनियास, बकारना, मांडूवाला, नौगांव, कांसवाली, कंडोली, तिलवाड़ी, भगवानपुर जगतपुर खादर आदि क्षेत्र वासियों में शिविर का लाभ उठाया. शिविर को सफल बनाने में चंद्रबल्लभ गैरोला, विशाल कुमार, प्रदीप शुक्ला, सिद्धार्थ बरतवाल, रचना बिष्ट, रोहित रावत, भगवान सिंह, जयपाल, स्वाति, साक्षी मनोडी, निशा रमोला आदि का विशेष सहयोग रहा|
Related posts:
त्रियुगीनारायण से मसूरी तक... उत्तराखंड को मिलेगा 'Wedding Destination' का नया ताज
UP के स्कूल की थप्पड़ वाली घटना पर, केरल के शिक्षा मंत्री ने की कार्रवाई की मांग
अल्मोड़ा में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार, दादी की हालत गंभीर
CM ने किया एससीईआरटी भवन का लोकार्पण, 442 स्मार्ट क्लासरूम का भी किया शुभारंभ
वन विभाग में खलबली, विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते क्लर्क को किया गिरफ्तार
(Visited 790 times, 1 visits today)
