मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिम और पूर्वी हिस्से को जोड़ने वाले प्रतिष्ठित अटल फुट ओवर ब्रिज का भ्रमण किया। उन्होंने इसे आधुनिक तकनीकि का बेजोड़ नमूना बताया, उन्होंने कहा कि यह पुल अपने सुंदर संरचना से साबरमती के सौंदर्य से भी पर्यटकों को आकर्षित कराता है। इसमें लोगों के आवागमन की भी बेहतर व्यवस्थायें की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अटल ब्रिज के प्रोजेक्ट हेड सुशांत से जानकारी प्राप्त की। साथ ही मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडे को उत्तराखंड में भी अटल ब्रिज की तर्ज पर ब्रिज बनाए जाने की संभावनाएं तलाशे जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अटल ब्रिज देखने हेतु विभिन्न प्रदेशों से आए पर्यटकों से भी मुलाकात की।
Related posts:
पंडित राम सुमेर शुक्ल राष्ट्रभक्ति और तराई के गौरव के प्रतीक: सीएम धामी
जनसुविधाओं में नाकामी से मजबूर तीमारदार, मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण में गंभीर कमियां उजागर
रक्षाबंधन पर धामी का बहनों को तोहफा, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
कालागढ़ डैम विवाद: हाईकोर्ट ने उत्तराखंड और यूपी सरकार को सौंपी जिम्मेदारी, चार महीने में मांगी रिपो...
हिमालयी राज्यों के लिए साझा रणनीति: देहरादून में पहली नीति निर्धारण परिषद बैठक सम्पन्न
(Visited 254 times, 1 visits today)

