उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। जिसको लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई है। लेकिन इन सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच एक बच्चे की मासूमियत ने सभी का दिल जीत लिया। दरअसल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के गंगोत्री धाम दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यही नहीं सुरक्षाकर्मी किसी को मोबाइल से फोटो तक नहीं खींचने दे रहे थे। लेकिन इसी बीच भीड़ से निकलकर एक बच्चे ने उपराष्ट्रपति का हाथ पकड़ लिया और बोला पापा फोटो खींच लो जल्दी। बच्चे की मासूमियत को देखकर उपराष्ट्रपति के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई और वह वहीं रुक गए। उपराष्ट्रपति बच्चे के पिता से बोले हां भाई फोटो खींचो जल्दी। यही नहीं उपराष्ट्रपति ने बच्चे को आर्शीवाद भी दिया। इस दौरान वहां मौजूद सभी के चेहरे पर मुस्कान छा गई और बच्चा भी काफी खुश नजर आया।
बच्चे की मासूमियत के आगे सुरक्षा भी भूले उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़
मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश: तीन साल से अधिक समय से तैनात कर्मियों के होंगे तबादले, सड़कों को 15...
आपका नाम तो चंद्र से जुड़ा, चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद PM ने ISRO प्रमुख को किया फोन; VIDEO आया सा...
समान नागरिक संहिता की पूरी रिपोर्ट आमजन के लिए की गई सार्वजनिक
पूर्व CAPF कर्मियों को बड़ी सौगात, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देगा CGHS दरों पर इलाज
उत्तराखंड के 100 ट्रेकिंग रूट्स की डिजिटल मैपिंग शुरू, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
(Visited 415 times, 1 visits today)

