चमोली: जनपद चमोली की तहसील घाट अंतर्गत नंदानगर क्षेत्र में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार कुंतरी लगा फाली में 8 लोग और धुरमा गांव में 2 लोग लापता हैं। इस प्रकार अब तक कुल 10 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है।
भारी बारिश से कई भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन व राहत दल मौके की ओर रवाना हो चुके हैं। एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पहुंच चुकी है, जबकि एनडीआरएफ की टीम भी गोचर से नंदप्रयाग के लिए रवाना हो गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने बताया कि राहत-बचाव कार्यों के लिए मेडिकल टीम और तीन 108 एंबुलेंस मौके पर भेज दी गई हैं। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और सावधानी बरतें।
Related posts:
मेक इन इंडिया: भारत के रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग, 21 गुना बढ़ा रक्षा निर्यात!
अब खून और पानी साथ नहीं बहेंगे" – सिंधु जल पर रोक को बताया निर्णायक मोड़, सीएम धामी ने कहा: आतंक को ...
रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र से कभी आरक्षण नहीं हटाएगी भाजपा - गृह मंत्री अमित शाह
हल्द्वानी की नव्या ने जु-जित्सू में रचा इतिहास, एशियन चैंपियनशिप में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
रविवार की छुट्टी में भी एक्टिव: आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने पेंडिंग फाइलों का किया निपटारा
(Visited 1,607 times, 1 visits today)
