राजधानी देहरादून में डेंगू के बढ़ते मामले लगातार स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के लिए सर दर्द बने हुए हैं । प्रशासन द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए किए गए प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं और दिन प्रतिदिन लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह नहीं डेंगू से मौत के आंकड़ों में भी लगातार इजाफा हो रहा है।
तीन मरीजों की अबतक हो चुकी है मौत
राजधानी देहरादून में बढ़ता डेंगू का प्रकोप लगातार खौफनाक होता जा रहा है। जहां डेंगू के मरीजों से जिला अस्पताल खचाखच भरा दिखाई दे रहा है। तो वहीं डेंगू से मौत के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून में डेंगू ने एक और मरीज की जान ले ली। अब तक बात करें तो देहरादून में डेंगू से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि एक मरीज की रिपोर्ट अस्पताल से नहीं मिलने के कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि उसकी साधारण मौत है या फिर डेंगू से।
खून की भी हो रही कमी
एसीएमओ डॉक्टर सीएस रावत ने बताया कि वह मरीज हिमालयन अस्पताल में भर्ती था जिसकी देर रात डेंगू से मौत हो गई। आपको बता दें कि दून अस्पताल में ब्लड की कमी होने से मरीजों को प्लेटलेट्स तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। यही नहीं राजधानी देहरादून के साथ ही कई और जिलों में भी डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में दूसरे जिलों का भार भी IMA ब्लड बैंक पर आ गया है। जिसकी वजह से आईएमए भी प्लेटलेट्स की डिमांड को पूरी कर पाने में नाकामयाब साबित हो रहा है।
Related posts:
SDRF टीम ने नदी में फंसे लोगों की बचायी जान, जलस्तर बढ़ने से नदी की दूसरी तरफ फंस गए थे लोग
बागेश्वर उप चुनाव में जीत हासिल करना, BJP पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण-CM धामी
एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में बोले जेपी नड्डा: हर गरीब को मिले सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य...
सहकारिता आंदोलन ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सूत्र : मुख्यमंत्री धामी
IPS रचिता जुयाल का चौंकाने वाला इस्तीफा: तेज़तर्रार छवि और 10 साल की सेवा के बाद अचानक लिया बड़ा फैस...
(Visited 79 times, 1 visits today)

2 thoughts on “राजधानी में डेंगू से बढ़ रहे मौत के आंकड़े, मरीजों से खचाखच भरें हैं अस्पताल”
Comments are closed.