उत्तराखंड के पौड़ी नगर के पास नेशनल हाईवे 534 पर बुद्धा पार्क के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचला। हादसे में मासूम बच्ची की हुई मौत। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ्तार।
आज दुग्गड्डा -कोटद्वार की ओर से एक ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था। तभी रास्ते में बुद्धा पार्क के पास एक 12 साल की बच्ची को कुचल कर निकल गया। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे के बाद बच्ची को सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगो से पूछताछ की। वही सड़क दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर भागने की फिराक में था तभी स्थानीय लोगों ने उससे पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
बच्ची की पहचान अनिशा उम्र 12 साल निवासी ग्रास्टनगंज के रूप में हुई है। बच्ची की मौत से पूरा परिवार शोक में है।

Related posts:
मोदी की कूटनीतिक पिच पर बॉल ट्रंप के कोर्ट में: अगले महीने अमेरिका दौरे की अटकलें, व्यापार से अप्रवा...
BREAKING NEWS: आईपीएल में खेलेंगी, उत्तराखंड की मानसी जोशी और स्नेह राणा
गुलदार आतंक पर सरकार का एक्शन मोड: पौड़ी में मौके पर पहुँचे शीर्ष अधिकारी, पीड़ित परिवार को राहत
देहरादून बना केंद्र-राज्य संवाद का मंच, चिंतन शिविर में उत्तराखंड की मेजबानी की सराहना
खटीमा को विकास का बड़ा तोहफा, धामी ने 33 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का किया शिलान्यास–लोकार्पण
(Visited 91 times, 1 visits today)
