उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर 02:30 बजे परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित कई केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सहित कई केंद्रीय नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी कार्यक्रम में उपस्थित रह सकते है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर 02:30 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन स्तर से तैयारियां चल रही है।

Related posts:
BREAKING NEWS- अग्निपथ योजना को लेकर रक्षा मंत्रालय का बढ़ा फैसला
होली में पुलिस कसेगी, हुड़दंगियों पर शिकंजा
DGP अशोक कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद प्रभारियों को सुचारू कानून व्यवस्था के दिए न...
राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई संसद के गज द्वार पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने BRO द्वारा निर्मित 90 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का किया उद्घाटन
(Visited 23 times, 1 visits today)

