देहरादून: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने राष्ट्रसेवा, सुशासन और राष्ट्रीय एकता को अपने सार्वजनिक जीवन में सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में उच्च आदर्शों की स्थापना करते हुए भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
Related posts:
उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, DG तिवारी बोले – “कर्तव्यनिष्ठा और संवाद ...
उत्तराखंड में 18 हजार लोगों ने दी टीबी को मात- डॉ. धन सिंह रावत
कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने जिले में भ्रमण के दौरान पशुपालकों की समस्याओं के समाधान के अधिकारियों को द...
“ऑपरेशन सिंदूर: 9 आतंकी ठिकाने तबाह, 100 से ज्यादा आतंकी ढेर – लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने खोले मिशन के...
गंगोत्री धाम में गूंजा ‘गंगा मैया’ का जयकारा, हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर लगाई आस्था की डुबक...
(Visited 326 times, 1 visits today)

