टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू तेज, मलबे के बीच लापता दो लोगों की तलाश जारी

 

 

 

चमोली: टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार को और तेज किया गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें टनल के भीतर संभावित हर स्थान की बारीकी से जांच कर रही हैं।

टनल में जमा पानी को पंपों से लगातार बाहर निकाला जा रहा है। इसके साथ ही मलबा हटाने और अंदर फंसी भारी मशीनों को बाहर निकालने का काम भी युद्धस्तर पर चल रहा है, ताकि रेस्क्यू टीमों के लिए आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो सके।

हर संभावित जगह की सघन तलाशी

रेस्क्यू टीमें मलबे के बीच छोटी से छोटी जगह और प्रभावित हिस्सों की गहन जांच कर रही हैं। किसी भी संभावित स्थान को छोड़ा नहीं जा रहा है और उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल किया जा रहा है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं और सभी रेस्क्यू टीमों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं।

हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में हादसे के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा।

अब तक 20 लोगों को टनल से बाहर निकाला गया है, जिनमें 12 श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आठ लोगों की मौत हो चुकी है। टनल में लापता दो लोगों की तलाश लगातार जारी है।

 
(Visited 14 times, 1 visits today)