TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा और अदम्य साहस के बल पर देश की अनेक रियासतों का एकीकरण कर एक अखंड, सशक्त और संगठित भारत की नींव रखी। उनका अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा आज भी राष्ट्रनिर्माण के पथ पर हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समरसता के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
Related posts:
राज्य को मिली सौगाद, नरेंद्रनगर में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की सख्त हिदायत: निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारंपरिक वास्तुशैली का कड़ाई ...
BREAKING- अब गैरसेंण की बजाय देहरादून में ही सम्पन्न होगा बजट सत्र, पत्र हुआ जारी
वायनाड में 10 दिन से चला रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त, सेना के साहस को सलाम कर स्थानीय लोगों ने दी भावपूर्...
उत्तराखंड बना वित्तीय अनुशासन का उदाहरण: छोटे राज्यों में गोवा के बाद दूसरा स्थान, सुशासन में भी चमक...
(Visited 471 times, 1 visits today)

