सीएम धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, मुख्यमंत्री आवास में हुई शिष्टाचार मुलाकात

 

 

 

 

TMP: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर बातचीत हुई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी और खेल के प्रति समर्पण से हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरभजन सिंह का क्रिकेट करियर और उनकी उपलब्धियां देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। खेल के क्षेत्र में उनकी सफलता युवाओं को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश देती है।

(Visited 6 times, 1 visits today)