देहरादून : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तराखंड में श्रद्धांजलि का दौर चला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर नमन किया।
देहरादून सचिवालय में भी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की उपस्थिति में अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा, प्रदेशभर के सभी जिलों में पूर्वाह्न 11:00 बजे दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को याद किया गया। उत्तराखंड ने एक स्वर में अपने वीर सपूतों को नमन करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया!
Related posts:
अब केदारनाथ मंदिर परिसर में जूते चप्पल पहनकर नहीं जा पाएंगे श्रद्धालु, मंदिर समिति ने शासन को भेजा प...
सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने टूजी स्पेक्ट्रम फैसले पर केंद्र सरकार की याचिका को किया अस्वीकार
हिमाचल - कुल्लू की सैंज घाटी में भीषण बस हादसा, 16 लोगों की मौत
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर निर्वाचन विभाग सतर्क, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा '1962 के बाद लगातार मोदी तीसरी बार सत्ता में लौटने वाले पहले PM'
(Visited 359 times, 1 visits today)

