नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम धामी

 

 

 

 

TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के कुंवावाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों के प्रयासों को देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रखने और ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त और स्वस्थ युवा ही सशक्त एवं विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा भारत के गौरवशाली इतिहास और विरासत को नई पीढ़ी तक सरल एवं रोचक तरीके से पहुंचाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे युवाओं में अपनी संस्कृति और विरासत के प्रति गौरव की भावना मजबूत होगी।

उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जीवन में अपनाने और नशा मुक्त, स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

(Visited 160 times, 108 visits today)